बिहिवार, आषाढ १८, २०८३
/
कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाएंगे– चंपत राय
२०८३ अषाढ १८
  अगुवा समाचार
भारत उत्तरप्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने करीबियों से कहा है कि वह कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाएंगे । चढ़ावा चोरी के मामले में लगातार उठ रहे सवालों पर अपने बेहद कÞरीबियों से बातचीत में चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में मेरी सेवा हो चुकी है, मंदिर बन गया है, लेकिन कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा । चंपत राय इस वक्त एकांतवास पर हैं । वह क्क्ष्त् की फाइनल रिपोर्ट का इंतजÞार कर रहे है । माना जा रहा है इसके बाद वो अपना पक्ष रख सकते हैं ।
अपने बेहद करीबी लोगों से बातचीत में चंपत राय ने कहा कि टिन्नू यादव ने धोखा दे दिया । मुझे ऐसी उम्मीद उससे बिल्कुल नहीं थी । 
चंपत राय तीर्थ क्षेत्र पुरम में जिस कमरे में रहते हैं वो बेहद साधारण सा कमरा है । ८० साल के चंपत राय के कमरे में बिस्तर के पास भगवान राम की एक मूर्ति रखी है । जो लोग उनके साथ बैठे थे और आरोपों के बाद चंपत राय के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे, वह वताते है की चंपत राय ने राम जी की मूर्ति की ओर इशारा करके कहा मुझे किस बात की चिंता ? राम के मूर्ती को दिखाते हुए वताते है की ये आरोप लगवाये हैं तो यही हटायेंगे ।
 
टीकाराम जोशी

माण्डव्य हेमन्त

माण्डव्य हेमन्त 

माण्डव्य हेमन्त

हेमन्त माण्डव्य

साप्ताहिक राषीफल