मंगलवार, कार्तिक ४, २०८३
/
तिकुनिया में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन 
१९ अक्टोवर, २०२६
  अगुवा समाचार
नेपाल भारत सिमावर्ति क्षेत्र के तिकुनिया में सप्तमी और महाअष्टमी पर गूंजे जयकारे, शाम को महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ । यह क्षेत्र में इन दिनों शारदीय नवरात्र की धूम मची हुई है । तिकुनिया कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है । इसी क्रम में भव्य दुर्गा पूजा कमेटी तिकुनिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों के तहत रोजाना शाम को भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं ।
भक्ति और उल्लास से सराबोर तिकुनिया नगर में जगह–जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं, जहां मां दुर्गा की अलौकिक प्रतिमाएं रखी गइ है । यहाँ दुर्गा पूजा कमेटी तिकुनिया की ओर से प्रतिदिन शाम को होने वाली ७.३० बजे महाआरती मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है । ढोल–नगाड़ों की थाप, शंख–घंटियों की गूंज और सैकड़ों दीपकों के प्रकाश के बीच जब महाआरती शुरू होती है, तो पूरा वातावरण दिव्यता से भर जाता है । 
कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में होने वाले इस आयोजन में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया महा आरती में, मुकेश निषाद, डॉ.सुनील सत्यार्थ, पंडित अरुण कुमार, विनोद निषाद, धर्मेंद्रपाल, एडवोकेट जितेंद्र प्रताप सिंह, विष्णु यादव, आशीष टिल्लू, योगेंद्र, अनुज, विनोद यादव, मुकेश गुप्ता, विजयपाल, पत्रकार यज्ञदेव मिश्रा लवकुश कुमार, नितिन, राजीव तूफानी हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।
 
माण्डव्य हेमन्त

हेमन्त माण्डव्य

साप्ताहिक राषीफल