प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए । चुनाव प्रक्रिया में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिससे पत्रकारों में उत्साह का माहौल रहा ।
चुनाव में लवकुश कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । वहीं यज्ञदेव मिश्रा को उपाध्यक्ष, सतीश कुमार शाक्य को महामंत्री तथा विशाल विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता, हितों की रक्षा तथा सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण मंच है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष लवकुश कुमार ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे । उन्होंने प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने और पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिलाया ।
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देकर संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया ।
और प्रेस क्लव के संरक्षक में वरिष्ठ पत्रकार रूपनाथ मिश्रा को चयन किया गया है ।
इसि प्रकार क्लव के सदस्य गणो में राजीव खत्री, संतोष मिश्रा, आनंद अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, योगेश श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, राकेश यदुवंशी, रामगोपाल चौहान, एस के मिश्रा, पप्पु सिंह व सुरेंद्र सिंघल चयन हुए है ।