ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐपजा) की तिकुनिया नगर इकाई का गठन किया गया जिसमें राजीव खत्री को अध्यक्ष व आनंद अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया ।
मंगलवार साम को महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में किए गए ऐपजा की भेला संगठन के चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी की उपस्थिति में हुई । संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने नगर इकाई के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को मनोनीत किया ।
वरिष्ठ पत्रकार रूपनारायण मिश्रा को संरक्षक, राजीव खत्री को अध्यक्ष, योगेश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशाल विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया ।
इसीतरह आनंद अग्रवाल को महामंत्री, मुन्नालाल विश्वकर्मा को महासचिव, अतुल तिवारी को कोषाध्यक्ष और सुरेंद्र सिंघल को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है । आयोजित कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई ।
मुख्य अतिथि चीफ को-ऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने कहा कि ऐपजा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत है । उन्होंने नगर इकाई के गठन को संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि सब लोग निर्भय होकर पत्रकारिता करे, अगर किसी पत्रकार का शोषण किया गया तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा । उन्होंने नवगठित नगर इकाई के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पत्रकार एकजुट होकर समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं और निष्पक्ष पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाएं ।
कार्यक्रम में पुरुषोत्तम गर्ग, आशीष अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल,ज्ञान गोयल, राजकुमार गोयल, प्रदीप गर्ग, ओमनारायन शुक्ला, अजय शुक्ला, सुरजीत सिंह चानी, दिनेश कुंछल, एसके मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, नीरज चौरसिया, मनोज यादव, राकेश यदुवंशी, यज्ञदेव मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।