भारतीय साहित्यकारोका एक दल आज नेपाल कि बाँके जिले में साहित्यीक सम्मेलन मे भाग लेने के लीए जा रहा है । मित्र राष्ट्र नेपाल में तुलसी जयंती पर आयोजित अवधी महोत्सव में शामिल होने के लिए भारतीय साहित्यकारों का एक दल, अवधी के आराधक डॉ. राम बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में आज प्रातः नेपाल कि बाँके जिले अन्तरगत नेपालगंज के लिए प्रस्थान करेगा । इस यात्रा दल में अवधी, हिंदी और उर्दू के रचनाकार तथा समाजसेवी शामिल हैं ।
कवि, अभिनता एवं साहित्यकार प्रदीप सारंग ने बताया कि अवधी समारोह के संयोजक एवं नेपाल के अवधी साहित्यकार विष्णु कुमाल के आमंत्रण पर यह दल नेपाल जा रहा है ।
श्री सारंग ने यह भी बताया कि अवध भारती संस्थान द्वारा मनाए जा रहे तुलसी जयंती पखवाड़े के अंतर्गत नेपालगंज स्थित आमा को माया छात्रावास में बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसमें श्री रामचरितमानस के अंशों की गायन प्रतियोगिता भी होगी ।
विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा साथ ही भारतीय साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा ।