नेपाल-भारत सीमा पर तस्करी की मिल रही शिकायतों को लेकर SSB की 49वीं वाहिनी के जवानों ने गस्त के दौरान पांच थारू महिलाओं को भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जाते हुए तस्करी के समान सहित दबोच लिया । जिनके पास से 40 हजार कीमत के कपड़े बरामद हुए हैं ।
खिरी जिले कि बसही मैं तैनात एसएसबी के बी कंपनी इंस्पेक्टर रामकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार को एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में बसही 'बी' कंपनी के जवान सीमा क्षेत्र में गस्त कर रहे थे इस दौरान भारत से नेपाल जाती हुई पांच थारू महिलाओं को जवानों ने रोक लिया । जिसमें महिलाओं की तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में कपड़े बरामद हुए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये आंकी गई है । पूछताछ के दौरान महिलाओं ने अपना नाम
काजोल राणा पुत्री भजन राणा, अंजली राणा पुत्री रामा राणा, प्रमिला राणा, निशा राणा पुत्री कुशल राणा, द्रोपदी राणा पत्नी दिनेश राणा, निवासी नगर पालिका बैलौरी, जिला कंचनपुर, नेपाल बताया है ।
इसके बाद पकड़े गए माल का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सपोर्ट कर दिया गया है । और आगे भी तस्करी की रोकथाम को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी । एसएसबीद्वारा पकडी गयी थारु महिलाए से तस्करी के सामान किसके है, पता लगाने के लिए पलिया कोतवाली पुछताछ कररही है ।