आल इंडियन प्रेस जनर्लिस्ट एसोसिएशन(ऐपजा)ने मंगलवार को अपना नगर कार्यालय की उद्घाटन करते हुए कार्य सञ्चालन कि शुरुआत की है । जिसका उद्घाटन महंत ब्रजेश गिरी ने किया है ।
कार्यक्रम में पत्रकारों के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत बृजेश गिरि ने अपने संबोधन में आजादी में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कार्यालय पीड़ितों की आवाज बने, जो भी पीड़ित यहां आए उसे सही राय दी जाए । मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है इनकी लेखनी से ही सच निकलकर लोगो के सामने आता हैं ।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि महंत ब्रजेश गिरी ने विशिष्ट अतिथि आशीष अग्रवाल, सुरजीत सिंह चानी, प्रदीप गर्ग, डीपी गोयल और पंकज मिश्र के साथ फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया ।
ऐपजा की टीम ने सभी का माल्यार्पण किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए ।
एपजा के महामन्त्री और तिकुनिया व्यापार मणडल के कोषाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने वताया कि ऐपजा का कार्यालय सञ्चालन होने से नेपाल भारत सिमावर्ती क्षेत्र मे कृयाशिल पत्रकारो का एक बृहत् कार्यक्रम रखा जाएगा, और ईश कार्यक्रम मे दोनो देशो की सिमावर्ती क्षेत्र मे हो रही विविध तस्करी के सवाल मे सम्वन्धित निकायो को सचेत किया जाएगा ।
कार्यालय उद्घाटन के इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, राजीव खत्री, कुलदीप शर्मा, शिवनारायण, विशाल विश्वकर्मा, आनंद अग्रवाल, अतुल तिवारी, सुरेंद्र सिंघल, नीरज चौरसिया, नीरज देववंश, सुरेंद्र गुप्ता, योगेश, संतोष गौतम, मनोज यादव, पदम अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।