आईतवार, कार्तिक २३, २०८३
/
संत निरंकारी मंडल ने आपातकालीन स्थिति में किया रक्तदान
8 नोभेम्बर 2026
  अगुवा समाचार
संत निरंकारी मंडल ने आपातकालीन स्थिति में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया है ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई जिले कैलाली स्थित टीकापुर अस्पताल में अचानक रक्त की कमी होने पर संत निरंकारी मंडल नेपाल, टीकापुर शाखा ने आपातकालीन स्थिति में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया ।
​संतनिरंकारी मंडल ने आज सुबह संत निरंकारी सत्संग भवन, टीकापुर में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 11 यूनिट (पिंट) रक्त एकत्र हुआ ।
​उक्त कार्यक्रम में तीन महिलाओं और आठ पुरुषों सहित 11 निरंकारी युवाओं ने रक्तदान किया । 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता वाला यह रक्तदान कार्यक्रम सुबह 7 बजे से ८ बजे तक संत निरंकारी भवन टीकापुर में संचालित किया गया था । मंडल द्वारा आयोजित आपातकालीन रक्तदान कार्यक्रम के लिए नेपाल रेडक्रॉस टीकापुर शाखा ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया था ।
​संत निरंकारी मंडल टीकापुर शाखा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, टीकापुर अस्पताल में एक मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता होने पर निरंकारी युवाओं से रक्त के लिए पहल करने का अनुरोध किया गया था, जिसके बाद आपातकालीन स्थिति में इस रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
​कार्यक्रम में संत निरंकारी मंडल नेपाल के अध्यक्ष एवं प्रभारी नरबहादुर रावल, टीकापुर नगरपालिका स्वास्थ्य शाखा प्रमुख बलबहादुर रावल, संत निरंकारी सत्संग भवन टीकापुर के मुखी महादेव भंडारी, सेवादल संचालिका जूनी देवी रावल, निरंकारी स्टुडियो फोटोग्राफर दीपक रावल, प्रकाशमान ठकुल्ला सहित सेवादल तथा निरंकारी अनुयायियों की सहभागिता रही ।
​उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व संत निरंकारी मंडल नेपाल के अध्यक्ष एवं प्रभारी नरबहादुर रावल ने किया था ।
माण्डव्य हेमन्त

हेमन्त माण्डव्य

साप्ताहिक राषीफल