संत निरंकारी मंडल नेपाल के अतरिया शाखा ने यमपञ्चक-दीपावली तथा छठ पर्व के शुभ अवसर पर स्वच्छता एवं प्रीतिभोज कार्यक्रम संपन्न किया है ।
नोभेम्बर 7 तारिख शनिवार को सुदुरपश्चिम प्रदेश कैलाली जिले के अतरिया स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी सेवादल यूनिट नं. ८२९ के सेवादल के सदस्यों द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन की सफाई एवम् प्रीतिभोज कार्यक्रम संपन्न किया गया ।
बताया गया है कि यह कार्यक्रम विशुद्ध भाईचारे, समानता और भावनात्मक रूप से संचालित होने वाले निरंकारी अनुयायियों के बीच आपसी सौहार्द और प्रेम को झलकाता है । इस स्वच्छता और प्रीतिभोज कार्यक्रम में गोदावरी नगरपालिका क्षेत्र भर के संत निरंकारी सेवादल और निरंकारी अनुयायियों की भारी उपस्थिति रही ।