भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । तिकुनिया स्ततित वरिष्ट पत्रकार लवकुश कुमार ने जानकारी के अनुसार सिमावर्ती क्षेत्र के रननगर बाह्य सीमा चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान दो नेपाली नागरिकों को 9.550 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
18 अगस्त 2026 को शाम लगभग 04:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर समवाय खखरोला, बाह्य सीमा चौकी रननगर और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने संयुक्त गश्त शुरू की ।
शाम लगभग 05:37 बजे रननगर स्थित पानी टंकी और प्रकाश चाय दुकान के पास (सीमा स्तम्भ संख्या 708 से लगभग 1.10 किमी भारत की ओर), भारत से नेपाल की तरफ जा रही एक काले रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (DL4S DM6203) को रोककर पूछताछ की गई ।
पत्रकार लवकुश कुमार के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति नशे की हालत में पाए गए । पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी पहचान इस प्रकार बताई गई है, खड़ग बिस्ट (उम्र 27 वर्ष), पिता: पदम बिस्ट (नेपाली नागरिक), मोतीराम बजगाई (उम्र 30 वर्ष), पिता: विशाखा जोशी (नेपाली नागरिक)।
तलाशी और नशीले पदार्थ की बरामदगी
संदेह होने पर सहायक कमान्डेंट श्री छिरिंग दोरजी (राजपत्रित अधिकारी) के समक्ष दोनों व्यक्तियों की नियमानुसार तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान खड़ग बिस्ट की जीन्स पैंट की पिछली बाईं पॉकेट से एक काले प्लास्टिक में लिपटा हुआ और सफेद प्लास्टिक में पैक ब्राउन शुगर (संदिग्ध) बरामद हुआ ।
मौके पर ही नारकोटिक्स डिडक्शन किट द्वारा जाँच करने के बाद जब इसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया, तो इसका कुल वजन 9.550 ग्राम पाया गया ।
जब्त की गई सामग्री की सूची
ब्राउन शुगर: 9.550 ग्राम, मोटरसाइकिल: 1 Royal Enfield (Black Colour) – DL4S DM6203, नेपाली मुद्रा: रु 475 रुपये, भारतीय मुद्रा: रु 520 रुपये, स्मार्टफोन (2 अदद): Samsung A34 5G (Dual SIM)-Vivo Y29 5G (Dual SIM) प्राप्त हुआ इसके बाद जब्त की गई सभी सामग्रियों और पकड़े गए दोनों नेपाली युवकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस, तिकोनिया को सुपुर्द कर दिया गया है ।