मंगलवार, भाद्र ९, २०८३
/
तिकुनिया प्रेस क्लब की बैठक संपन्न, सिमावर्ति क्षेत्रो के सवाल में चर्चा, और एकजुट होने कि संकल्प
24 अगस्ट 2026
  अगुवा समाचार
इंडो-नेपाल बॉर्डर तिकुनिया प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण बैठक खिरी जिले कि तिकुनिया में संपन्न हुई । प्रेस क्लब तिकुनिया के महामन्त्रि और वरिष्ठ पत्रकार लवकुश कुमार ने दि जानकारी के अनुसार बैठक में ईश क्षेत्र से जुड़े कई गंभीर और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई पत्रकारों ने सीमा क्षेत्र में सामने आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनकी आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने पर जोड दिया !
बैठक के दौरान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की भी फरियाद सुनी गई । फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समक्ष रखीं, जिन पर गंभीरता से विचार करते हुए मौके पर ही कई मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया ।
महामन्त्री लवकुश के अनुसार प्रेस क्लब की बैठक में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, जनसमस्याओं और प्रशासनिक स्तर पर आने वाली परेशानियों पर भी चर्चा हुई ।
बैठक मे हुइ निर्णय के अनुसार कहा गया है कि प्रेस क्लब आमजन की समस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की आवाज बनने का काम लगातार करता रहेगा और सभी को मिलकर करना पडेगा ।
बैठक के अंत में सभी सदस्योंद्वारा आपसी एकजुटता और समन्वय के साथ जनहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया गया ।
माण्डव्य हेमन्त

हेमन्त माण्डव्य

साप्ताहिक राषीफल