भारत उत्तरप्रदेश खिरी जिले अन्तरगत बेलरायां मे आंगनबाडी केन्द्रका लोकार्पण हुवा है । बेलरायां से वरिष्ठ पत्रकार लवकुश कुमार ने दि जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा ने खिरी जिले कि तहसिल निघासन, ग्राम पंचायत निबौरिया के प्राथमिक विद्यालय में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया है । उक्त समारोहका पूजा आजा पंडित राम मनोहर मिश्र ने वैदिक मंत्रों से कराया है । इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री निशा वर्मा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार वीडियो जयेश सिंह सहित तमाम गणमान लोग मौजूद रहे ।
ग्राम पंचायत निबोरिया सहित क्षेत्र के विकास के बाबत उपलब्धियां गिनाते हुए विधायक ने कहा बेलरायां कौडियाला हाईवे मार्ग का निर्माण होने से लोगों को यातायात में भारी सुविधा मिली है लटठौहा नदी की सफाई हो जाने से किसानों को खेतों में पानी नहीं रुकता फसले बर्बाद नहीं होती है । तिकुनिया से खमरिया कोयलार, रमवापुर, सिधौना, अयोध्या पुरवा होते हुए सिंगाही थाने तक 24 किलोमीटर 5 मीटर चौड़ा मार्ग बन्ने जा रहा है । इस मार्ग पर तिकुनिया से दो रोडवेज की बसें लखीमपुर तक चलाई जाएगी निघासन ब्लॉक में 6 साधन सहकारी समितियां किसानो की सुविधा के लिए खोली जा रही हैं । रसोइयों का वेतन बढ़ा कर उन्हें रु. 5,00,000 कैशलेस का इलाज की सुविधा देकर बहनों का सम्मान किया है ।
पत्रकार लबवकुस के अनुसार इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्नालाल मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रधान रामदुलारे वर्मा, रमाकांत वर्मा, बालक राम चौधरी, जुगल रस्तोगी अरविंद वर्मा, शिवराज प्रधान, सोनू अग्रवाल, पंचायत मित्र पिंटू वर्मा, सचिव मालती सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री और महिलाएं मौजूद रही ।