भारत कि खिरी जिले अन्तरगर गौरीफन्टा मे भारतिय पुलिस व सिमा सुरक्षाबल एसएसबी के सयुक्त टोली ने ब्राउन सुगर के साथ दो नेपाली युवाओ को गिरफ्तार किया है ।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 'कवच अभियान' के तहत गौरीफंटा पुलिस और 39वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है ।
टीम ने डिगनिया तिराहे के पास से दो नेपाली तस्करों को 4.62 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है ।
भारतीय पुलिस सुत्रो ने दि जानकारी के अनुसार, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस और एसएसबी (B कंपनी बनकटी) की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध युवकों को रोका । तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ब्राउन शुगर बरामद हुई ।
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मान बहादुर साऊद (निवासी जिला कैलाली, नेपाल) और रवि रैकाल (निवासी जिला बैतड़ी, नेपाल) के रूप में हुई है । पुलिस ने मान बहादुर के पास से 3.30 ग्राम और रवि रैकाल के पास से 1.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है ।
गौरीफंटा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है ।
वयाया गया है कि भारत खिरी जिले कि पलिया मे यह अवैध ब्राउन शुगर का बडा करोवार होता है । नेपाल के कैलाली, कञ्चनपुर और वर्दिया जिले के अवै कारोवार करनेवाले तस्कर लागुऔषध ब्राउन शुगरका तस्करी कर रहे है । भारतीय पुलिस सुत्रो के अनुसार यह कार्य मे भारतिय नागरिक बडे पैमाने मे संगलग्न रहते है ।