भारत नेपाल सिमावर्ती क्षेत्र कि गौरीफंटा नाका पर अवैध रूप से नेपाल ले जाए जा रहे 215 नग कपड़े बरामद किएगए और दो व्यक्ति पकड़े गए ।
भारतीय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 39वीं वाहिनी की सीमा चौकी गौरीफंटा ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है । एसएसबी सुत्रो से वताया गया है कि गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र से दो लड़कों को नीले रंग के बोरों के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया । बोरों की तलाशी लेने पर उनमें भारी मात्रा में अवैध कपड़े बरामद किए गए ।
बरामद किए गए कपड़ों में 49 नग गोलू लेडीज सूट, 2 नग प्रीमियम पश्मीना लेडीज सूट, 12 नग बालम साड़ी, 8 नग नितिन साड़ी, 1 नग अन्नपूर्णा साड़ी, 2 नग गोगड़ साड़ी, 58 नग शॉल, 36 नग लेडीज सूट, 35 नग गरम सूट और 12 नग अमृत सूट शामिल हैं । यह कुल मिलाकर विभिन्न किस्मों के 215 नग कपड़े बरामद किए गए हैं ।
पकड़े गए दोनों लड़कों ने पूछताछ के क्रम में अपना नाम आदर्श उम्र करीब 15 वर्ष, पुत्र भजन लाल और सुगम उम्र करीब 14 वर्ष, पुत्र राजू बताया है । यह दोनों लड़के ग्राम बनगांव पोस्ट कजरिया, थाना व जिला लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं । गश्ती दल द्वारा जफ्ती मेमो तैयार करने के बाद दोनों नाबालिगों और बरामद कपड़ों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया गया है ।
सुत्रो के अनुसार वताया गया है कि यह सभी माल बिना कष्टम और बिना नेपाली भन्सार के नेपाली बजार धनगढी लेजाया रहा था । दशहरा, दिपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए तस्करों ने यह समान पलीयाँ से खरिदा था । नेपाल और भारत दोनो देशों के तस्करो मिलकर ऐसी तस्करी करते है ।
एसएसबी ने वताया कि सिमावर्ती क्षेत्रो में अवैध तरि के सें हो रही तस्करीको रोकने के लीए दोनो देशों को सिमाबल को सकृयता बढानी होगी ! इसी तरह नेपाली सिमावर्ती क्षेत्र मे सुरक्षा दे रही नेपाल प्रहरी और शसस्त्र प्रहरी(एपिएफ) ने सिमा तस्करी को रोकने के लीए हरसमय तैयार होकर मिलकर काम गर्ने को कहाँ है ।