बिहिवार, कार्तिक २७, २०८३
/
कुशीनगर मे होगा साहित्यीक अन्तराष्ट्रीय महाकुम्भ
12 नोभेम्बर 2026
  अगुवा समाचार
आगामी डिसेम्वर मे भारत के कुशीनगर-उत्तर प्रदेश मे साहित्यीक अन्तराष्ट्रिय महाकुम्भ होने जा रहा है । लखनउ से ईश कार्यक्रम के प्रभागी, वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार और अभिनेता प्रदिप सारंग ने दि जानकारी के अनुसार महात्मा बुद्ध गौतम की निर्वाण भूमि कुशीनगर स्थित बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आचार्य कुल का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (सह अन्तर्राष्ट्रीय काव्य कुंभ) 25, 26, 27 दिसम्बर को आयोजित होने जारहा है ।
​प्रभारी सारंग ने वताया कि आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य धर्मेन्द्र जी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग पर है अतः आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी ।
​स्वागत्याध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव जिज्ञासु, संयोजक नंदलाल मणि त्रिपाठी, व प्राचार्य डॉ विनोद मोहन जी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्मेलन स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण किया और आवासीय व्यवस्था का जायजा लिया । स्वागत्याध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव जिज्ञासु ने कहा कि यह स्थल अत्यंत सुरम्य और मनोहारी है । बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय बुद्ध परिनिर्वाण स्थल से सटा हुआ है । आयोजकगण ने अपेक्षा जताई है कि राष्ट्रीय सम्मेलन में आने वाले सभी आचार्य गण, कविवगण, पत्रकार पंजीकरण प्रारूप शीघ्र ही अवश्य भरकर जमा करना चाहिए ।
आयोजक ने साहित्याकारो कि सहभागीता के लिए पंजीकरण का समय डिसेम्वर 5 तारिख कि अन्तीम तिथि तय किया है । डिसेम्वर 5 तारिख तक पंजीकरण पत्र आचार्य गुरुकुल पवनार आश्रम पहुच जाना चाहिए । स्रोत के अनुसार वताया गया है कि यह अन्तराष्ट्रिय साहित्यीक सम्मेलन मे नेपाल से भी वरिष्ठ साहित्य कारों कि सहभागीता रहेगी ।
माण्डव्य हेमन्त

हेमन्त माण्डव्य

साप्ताहिक राषीफल