संत निरंकारी मंडल के केंद्रीय कार्यालय, ललितपुर की गोदावरी नगरपालिका स्थित हात्तीवन में विशाल सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ है । संत निरंकारी मंडल मुख्यालय दिल्ली (भारत) से नियुक्त ज्ञान प्रचारक विनोद बोहरा जी के सान्निध्य में यह विशाल सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुवा ।
संत निरंकारी मिशन दिल्ली से प्रचार यात्रा पर पधारे ज्ञान प्रचारक बोहरा जी नेपाल के अधिकांश जिलों का भ्रमण करेंगे और वहाँपर सत्संगतका जायजा भी लेंगे । नेपाल की इस प्रचार यात्रा के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शनिवार, 14 नवंबर 2026 को काठमांडू में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सत्संग संपन्न हुआ
आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल रविवार, 15 नवंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वे काठमांडू में संत निरंकारी मंडल नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लेंगे । इसके पश्चात निम्नानुसार विभिन्न जिलों में सत्संग कार्यक्रम आयोजित होंगे:
16 नवंबर 2026 सोमवार: शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक, कास्की जिले के पोखरा, 17 नवंबर 2026 मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक, स्याङ्जा जिला, 18 नवंबर 2026 बुधवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक, रुपन्देही जिले के बुटवल, 19 नवंबर 2026 गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, दांग जिले के तुलसीपुर, 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, सिर्खेत जिले के वीरेंद्रनगर, 21 नवंबर 2026 शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक, बाँके जिले के नेपालगंज, 22 नवम्बर 2026 रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बर्दिया जिले के ताराताल में सत्संग करने के उपरांत रात्रि विश्राम कैलाली जिले के टीकापुर भवन में होगा ।
इसी क्रम में सोमवार, 23 नवंबर 2016 को कैलाली जिले के टीकापुर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाले विशाल सत्संग कार्यक्रम में ज्ञानप्रचारक वोहोरा जी सम्मिलित होंगे । इसके बाद मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को कैलाली जिले के बौनियां में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा बुधवार, 25 नवंबर 2026 को सुदूरपश्चिम प्रदेश की अस्थायी राजधानी कैलाी जिले के धनगढी में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ज्ञान प्रचारक बोहरा जी के मुख्य आतिथ्य में विशाल सत्संग आयोजित होगा ।
तत्पश्चात, गुरुवार, 26 नवंबर 2016 को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक कंचनपुर जिले के पुनर्वास में और शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कंचनपुर जिले के महेंद्रनगर में विशाल सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
संत निरंकारी मंडल टीकापुर ने जानकारी दी है कि इस कार्यक्रम के समापन के पश्चात उसी दिन ज्ञान प्रचारक विनोद बोहरा जी दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे ।
आज संपन्न हुए इस सत्संग कार्यक्रम में संत निरंकारी मंडल नेपाल के अध्यक्ष एवं नेपाल प्रभारी नर बहादुर रावल, केंद्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पंत, सह-सचिव नर बहादुर विश्वकर्मा, केंद्रीय सदस्य देवराज रिमाल, बेचु रजक, केंद्रीय सदस्य एवं सेवादल क्षेत्रीय संचालक नर बहादुर बटाला, भारत से प्रचार यात्रा पर पधारीं रानी बोहरा, पूर्व सांसद रंजू झा-ठाकुर, संजीव टमट्टा, बाबुकाजी महर्जन, सरस्वती, हृदय, गणेश, वीरेंद्र चौधरी, बाल सत्संग समूह, मणिलाल, मदन पोखरेल, हरिसिद्धि महिला संगीत समूह, हरिसिद्धि ठैब सत्संग, महालक्ष्मी नगरपालिका वार्ड नं. 4 के वार्ड अध्यक्ष अमृत खत्री, ललितपुर महानगरपालिका वार्ड नं. 29 के वार्ड अध्यक्ष गणेश कुमार महर्जन, तथा महालक्ष्मी नगरपालिका के शिक्षा निदेशक चिरंजीवी पौडेल आदि ने भजन, प्रवचन एवं अपने प्रासंगिक विचार व्यक्त किए।
उक्त कार्यक्रम का संचालन मंडल के केंद्रीय सचिव अनिल महर्जन ने किया ।