संत निरंकारी मिशन के पूर्व विदेश विभाग सचिव तथा मिशन के ज्ञान प्रचारक विनोद बोहरा जी नेपाल यात्रा के क्रम में आज शाम अपनी धर्मपत्नी के साथ कैलाली जिले के टीकापुर सत्संगत भवन मे पहुँच चुके हैं ।
उन्हें संत निरंकारी मिशन के अंतरराष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली (भारत) से नेपाल यात्रा के लिए नियुक्त किया गया है । उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रानी बोहरा भी मौजूद हैं ।
शुभकामनाए सन्देश मे पूर्व विदेश विभाग सचिव एवम् ज्ञानप्रचारक बोहरा जी ने बताया कि संत निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से नेपाल यात्रा के क्रम में वे काठमांडू होते हुए आज टीकापुर पहुँचे हैं ।
उन्होंने कहा कि नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे निरंकारी अनुयायियों के दर्शन करने का अवसर मिलने से उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है ।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा, "नेपाल के विभिन्न स्थानों और क्षेत्रों में सत्संग करने का अवसर मिलने पर यहाँ के निरंकारी अनुयायियों का प्यार और सद्भाव देखकर ब्रह्मज्ञानियों की वास्तविकता झलकती हुई महसूस हुई । यहाँ सच्चे गुरसिख का वातावरण देखने को मिला । हम सभी सद्गुरु के दास हैं । सद्गुरु हमें सदैव अपने चरणों में लगाए रखें । सद्गुरु जो आदेश देते हैं, हमें उसी अनुशासन में रहकर अपने जीवन को उज्ज्वल बनाना चाहिए । सदैव सेवा, सुमिरन और सत्संग के माध्यम से सच्चे गुरसिख की पहचान देनी चाहिए ।"
उन्होंने अपने संदेश में आगे बताया कि कल सोमवार को संत निरंकारी सत्संग भवन, टीकापुर में सत्संग करने के पश्चात वे अगले कार्यक्रम में सहभागी होते हुए अपने आगे के गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे ।
मिशन के पूर्व विदेश विभाग सचिव और उनकी धर्मपत्नी का स्वागत संत निरंकारी मंडल नेपाल के अध्यक्ष तथा प्रभारी नरबहादुर रावल ने किया । इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल नेपाल के केंद्रीय सदस्य एवं प्रचार विभाग प्रमुख देवराज रिमाल, केंद्रीय सदस्य तथा सेवादल क्षेत्रीय संचालक नरबहादुर रावल, केंद्रीय सलाहकार श्रीराम काफ्ले, संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रतिनिधि हेमन्त माण्डव्य, संत निरंकारी भवन टीकापुर के मुखी महादेव भण्डारी, सेवादल संचालिका जुनु रावल, सेवादल शिक्षक बजिरसिंह सार्की, सेवादल अधिकारी भानसिंह विक, संत निरंकारी आदर्श विद्यामंदिर माध्यामिक विद्यालय के अध्यक्ष प्रकाश भण्डारी, संत निरंकारी मिशन के फोटोग्राफर दीपक रावल सहित मिशन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, निरंकारी सेवादल के सदस्य और अनुयायी उपस्थित रहे ।
संत निरंकारी मंडल नेपाल के अध्यक्ष नरबहादुर रावल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल सुबह 9 बजे नवनिर्माण के लिए प्रस्तावित आधुनिक सत्संग भवन का शिलान्यास ज्ञानप्रचारक वोनोद बोहोरा एवम् उनकी धर्मपत्नी रानी बोहरा जी के करकमल से किया जाएगा, जबकि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बृहत् सत्संग का कार्यक्रम आयोजित होगा ।
मिशन की प्रचार यात्रा पर निकले ज्ञान प्रचारक महात्मा विनोद बोहरा अपनी धर्मपत्नी सहित कल शाम को ही कैलाली जिले के बौनिया स्थित संत निरंकारी भवन के लिए प्रस्थान करेंगे । बौनिया में परसों मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्संग कार्यक्रम निर्धारित है । इसी प्रकार मंगलवार शाम को धनगढ़ी जाने और बुधवार को धनगढ़ी सत्संग भवन में सत्संग संपन्न करने के बाद उसी दिन कंचनपुर जिले के पुनर्वास स्थित सत्संग भवन में रात्रि विश्राम रहेगा । गुरुवार को वहाँ स्थित भवन में सत्संग संपन्न कर कंचनपुर के महेंद्रनगर में रात्रि विश्राम होगा, तथा 26 नोभेम्बर 2026 शुक्रवार को महेंद्रनगर स्थित भवन में अंतिम सत्संग करने के पश्चात वहीं से दिल्ली प्रस्थान करने का कार्यक्रम तय है । यह जानकारी संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रतिनिधि हेमन्त माण्डव्य ने दी है ।