मंगलवार, मंसिर ९, २०८३
/
संत निरंकारी की प्रचार यात्रा टीकापुर में, वृहत् सत्संग का आयोजन
७ मंसिर २०८३
  हेमन्त माण्डव्य
निरंकारी मिशन की प्रचार यात्रा टीकापुर पहुँची है। संत निरंकारी मिशन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय, दिल्ली (भारत) से भेजे गए ज्ञानप्रचारक तथा मिशन के पूर्व विदेश विभाग सचिव विनोद बोहरा और उनकी धर्मपत्नी रानी बोहरा सहित का टोली टीकापुर पहुँचा है ।
​कैलाली के टीकापुर में ज्ञानप्रचारक बोहरा ने वृहत् सत्संग कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि नेपाल यात्रा के दौरान काठमांडू से टीकापुर तक की प्रचार यात्रा करते हुए अनेक संत-महापुरुषों के दर्शन करने का अवसर मिला, जिससे मन अत्यंत प्रसन्न हुआ । कल बर्दिया के ताराताल में सत्संग करने का अवसर मिला, जिससे जीवन के आनंद की अनुभूति हुई । कल शाम टीकापुर पहुँचे । यहाँ भी संत-महापुरुषों से मिलन होने पर आनंद की अनुभूति हुई । आज सुबह यहाँ सतगुरु की कृपा से अत्याधुनिक सत्संग भवन का शिलान्यास किया गया । ऐसी सेवा करने का अवसर मिलना सतगुरु का पूर्ण आशीर्वाद है । इसलिए आने वाले दिनों में यहाँ वृहत् रूप से विशाल सत्संग भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत होगी और सतगुरु की कृपा से शीघ्र ही भवन निर्माण का कार्य भी संपन्न हो जाएगा ।
​उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान आगे कहा कि यह कार्य आप सभी निरंकारी अनुयायियों की लगन और विश्वास के कारण संभव हुआ है ! दूसरे शब्दों में कहें तो यह आप तमाम निरंकारियों द्वारा शुद्ध और निष्कलंक भाव से की गई सेवा-भावना के आधार पर हुआ है।
​आप सभी निरंकारी श्रद्धालु भवन निर्माण के लिए अनिवार्य रूप से 'बिल्डिंग फंड' की शुरुआत करें, ताकि आप सभी का योगदान नवनिर्मित होने जा रहे इस सत्संग भवन में दिखाई दे । कल भी आप ही लोगों का योगदान था और आने वाले दिनों में भी आप ही का योगदान दिखना चाहिए, क्योंकि सतगुरु ने इस नेपाल भूमि पर बड़ी कृपा की है । इस पावन भूमि में सतगुरु के प्यारे भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
​मिशन का एक बड़ा आधार बिल्डिंग फंड ही है ! जो निःस्वार्थ भावना से बिल्डिंग फंड में योगदान देता है, वह एक दिन अवश्य ही सतगुरु की कृपा से अपना भवन बनाने में सफल होगा ।
​आप लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से मिशन बड़े-बड़े कार्य करने में सफल होगा । इसलिए यह कार्य भी सेवा का एक महत्वपूर्ण पहलू है । उन्होंने आगे कहा कि हर निरंकारी सेवा, सुमिरन और सत्संग करता है । जो सेवा, सुमिरन और सत्संग करते हैं, वे इस लोक में गृहस्थ जीवन को उज्ज्वल बनाकर परमधाम जाते हैं। जो इन तीनों कार्यों में पूर्णता प्राप्त करते हैं, वे ब्रह्मज्ञान को प्राप्त कर मानव जीवन सफल करते हुए मोक्ष की प्राप्ति करते हैं ।
​इसके साथ ही उन्होंने 'हरदेव वाणी' के श्लोक संख्या 112 को आधार बनाकर सत्संग को संबोधित किया ।
​वहीं, नेपाल यात्रा पर आईं रानी बोहरा जी ने भक्तिगीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को आध्यात्मिक रूप से अभिव्यक्त किया, साथ ही उन्होंने संत निरंकारी मंडल टीकापुर शाखा के नवनिर्मित होने जा रहे सत्संग भवन के लिए अपनी ओर से 6,965 रुपये बिल्डिंग फंड के रूप में प्रदान किए ।
​इसी क्रम में संत निरंकारी मंडल नेपाल के अध्यक्ष नरबहादुर रावल जी ने अपने आध्यात्मिक प्रवचन में नवनिर्मित होने जा रहे सत्संग भवन के लिए बिल्डिंग फंड को सुचारु रूप से शुरू कर सभी निरंकारी अनुयायियों को उसमें भाग लेने की बात कहते हुए सतगुरु की आज्ञा का पालन करने का सुझाव दिया ।
​इसके अतिरिक्त संत निरंकारी मंडल नेपाल के केंद्रीय सदस्य तथा सेवादल संचालक नरबहादुर बटाला सहित अन्य वक्ताओं ने भजन तथा प्रवचन के माध्यम से उक्त सत्संग कार्यक्रम को संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन दीपक रावल ने किया ।
स्मरण रहे टीकापुर के कार्यक्रम पश्चात् बोहोरा जी का टोली कैलाली जिले कि बौनिया मे पहुची है । कल बौनीया मे सतसंगत कार्यक्रमका आयोजन होगा । उक्त कार्यक्रम पश्चात् बोहोरा जी का टोली कल साँम को कैलाली जिले कि धनगढी मे विश्राम करेगी ।
माण्डव्य हेमन्त

हेमन्त माण्डव्य

साप्ताहिक राषीफल