सुबह-सुबह आए शक्तिशाली भूकंप ने नेपाल सहित पाँच देशों को झकझोर दिया है । पूर्वी नेपाल से शुरू हुए कंपन के झटके भारत, चीन, बांग्लादेश और भूटान तक महसूस किए गए हैं ।
आज सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर 5.2 तीव्रता (मैग्निट्यूड) का भूकंप आया । बताया गया है कि भूकंप का केंद्रबिंदु नेपाल अन्तरगत ताप्लेजुंग जिले के लेलेप क्षेत्र से लगभग 8 किलोमीटर दूर स्थित था ।
अचानक आए झटकों से पूर्वी नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में दहशत फैल गई थी । काठमांडू घाटी में भी कंपन महसूस होने के बाद कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे ।
नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र मे भी कम्पन का महशुस किया गया ।
भूकंप के केंद्र के आसपास के क्षेत्रों से संभावित नुकसान का विवरण आना शुरू हो गया है । आम जनता से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है ।